nextgencharitabletrust24@gmail.com | 7607843522, 9936979626
Menu
Next Gen Trust

ट्रस्ट का इतिहास...

राप्ती नदी के किनारे स्थित पूर्वांचल का एक महत्वपूर्ण स्थान गोरखपुर है। इसी स्थान पर भगवान शिव के अवतार गुरु गोरखनाथ, जो नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक थे, से जुड़ी पवित्र भूमि है। इसी गोरखनाथ की भूमि तथा जय दयाल और हनुमान प्रसाद पोद्दार द्वारा स्थापित गीता प्रेस की धरती पर एक महत्वपूर्ण कालखंड का जन्म हुआ। वह वर्ष 2015 (विक्रम संवत 2071, शक संवत 1936) का समय था।

उस समय हम सभी अपने छात्र जीवन के दौर से गुजर रहे थे और गोरखपुर के एक प्रसिद्ध महाविद्यालय दिग्विजय नाथ महाविद्यालय में अध्ययनरत थे। उसी समय की एक घटना ने हम सभी साथियों को अंदर से झकझोर दिया। यह घटना एक निर्धन छात्र से जुड़ी थी, जो परीक्षा शुल्क जमा न कर पाने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकता था। हम सभी साथियों ने मिलकर उस छात्र को परीक्षा में सम्मिलित कराया।

इस घटना से प्रेरणा लेते हुए हम सभी साथियों ने एक समूह का निर्माण किया, जिसकी शुरुआत एक छोटे पौधे के रूप में धीरे-धीरे हुई। इसमें मुख्य रूप से मैंने स्वयं विकसित श्रीवास्तव, और मेरे घनिष्ठ सहयोगी श्री अभय सिंह, संदीप यादव, रेनू श्रीवास्तव तथा डॉली मिश्रा जी ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। हम सभी के मन में समाज के लिए कुछ करने की भावना थी। उस समूह का नाम अध्ययन सेवा संस्थान रखा गया, जो आज भी पूरे प्रदेश में कार्यरत है। उस समय वर्ष 2015 (विक्रम संवत 2071, शक संवत 1936) था, जब हम सभी साथियों ने मिलकर इस समूह की स्थापना की।

प्रिय देशवासियों एवं प्रदेशवासियों, आप सभी को यह बताते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि वह पौधा, जिसे हमने अपने छात्र जीवन में लगाया था, आज एक बड़े वृक्ष का रूप लेने जा रहा है। उस वृक्ष का नाम है Next Gen Charitable Trust, जिसका निर्माण हम सभी साथियों ने मिलकर किया है। इसमें मुख्य रूप से मैं विकसित श्रीवास्तव, तथा मेरे घनिष्ठ सहयोगी श्री अभय सिंह, रिंकी श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव और गौरव कुमार जी का अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस ट्रस्ट की स्थापना 30 जनवरी 2026 , विक्रम संवत् 2082, शक संवत् 1947 को की गई, जिसका उद्देश्य राष्ट्र भावना के साथ समाज सेवा करना है। आप सभी से अपेक्षा है कि इस कार्य में हम सभी ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों के साथ-साथ आप सभी का भी सहयोग प्राप्त होगा। 🙏

हमारी सेवाएँ

हम परिवारों की सहायता करने और अपने समुदाय का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

1. शिक्षा सेवाएँ

• शिक्षण संस्थानों की स्थापना: ट्रस्ट स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थान खोल सकते हैं।

• छात्रवृत्ति: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता या छात्रवृत्ति प्रदान करना।

• कौशल विकास: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाना।

2. स्वास्थ्य सेवाएँ

• अस्पताल और क्लिनिक: मुफ्त या रियायती दरों पर इलाज के लिए अस्पताल और डिस्पेंसरी चलाना।

• स्वास्थ्य शिविर: टीकाकरण, रक्तदान और सामान्य चिकित्सा जांच के लिए कैंप आयोजित करना।

• जागरूकता अभियान: परिवार नियोजन, गंभीर बीमारियों (जैसे HIV/AIDS) के प्रति लोगों को जागरूक करना।

3. निर्धनता निवारण और राहत कार्य

• भोजन और आश्रय: गरीबों को मुफ्त भोजन (लंगर/रसोई) और रहने के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था करना।

• आपदा राहत: बाढ़, भूकंप या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता पहुँचाना।

4. सामाजिक कल्याण

• महिला और बाल विकास: अनाथ बच्चों के लिए अनाथालय और महिलाओं के लिए सशक्तिकरण केंद्र चलाना।

• बुजुर्गों की देखभाल: वृद्ध आश्रम बनाना और वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सेवाएँ प्रदान करना।

• दिव्यांग सहायता: शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष शिक्षा और पुनर्वास केंद्र संचालित करना।

5. कृषि कल्याण सेवाएँ

• एम-किसान (mKisan) पोर्टल: कृषि संबंधी जानकारी और परामर्श एसएमएस के माध्यम से।

• एग्रीइन्फ्रा फंड (AgriInfra Fund): फसल कटाई के बाद के प्रबंधन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना।

• राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY): कृषि का समग्र विकास।

6. अन्य महत्वपूर्ण सेवाएँ

• पर्यावरण संरक्षण: वृक्षारोपण, वन संरक्षण और वन्यजीवों की रक्षा के लिए कार्य करना।

• सांस्कृतिक और धार्मिक: धार्मिक स्थलों का रख-रखाव, योग का प्रचार और ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण करना।

• कानूनी सहायता: गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह प्रदान करना। एंव वह सभी सेवाए जो जनहित मे आती है।

हमारी टीम

हमारी टीम के सदस्य जो समाज सेवा के लिए समर्पित हैं

विकसित श्रीवास्तव
विकसित श्रीवास्तव

मुख्य ट्रस्टी/अध्यक्ष

7607843522

जो हाथ सेवा के लिए उठते हैं, वे पूजा करने वाले हाथों से अधिक पवित्र होते हैं।

रिंकी श्रीवास्तव

सह ट्रस्टी/उपाध्यक्ष

7607843522

शिक्षा हमारे भविष्य की नींव है, जिसे हमें मजबूती से निर्मित करना चाहिए।

अभय सिंह

ट्रस्टी सचिव

9936979626

प्रकृति से सीखो, सबको जीवन देना और निस्वार्थ भाव से सबकी सेवा करना।

अमन श्रीवास्तव

कोषाध्यक्ष

मोबाइल नं.-7007518500

खुद को खोजने का तरीका यह है कि खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

गौरव कुमार

सदस्य

9506076796

किसी के मुश्किल वक्त में काम आना, मानव धर्म है।

दृष्टि और मिशन

हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है

हमारी दृष्टि (Vision)

हमारा उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहाँ हर जरूरतमंद परिवार को सहायता और सहयोग मिल सके। हम चाहते हैं कि समाज में समानता, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा मिले।

हमारा मिशन (Mission)

हमारा मिशन जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना, बेटियों के विवाह में सहयोग देना और आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक मदद प्रदान करना है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को समाज सेवा के लिए जोड़ना हमारा लक्ष्य है।

Contact Us

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दी गई जानकारी या फॉर्म का उपयोग करें

📍
पता-:

MP PolyTechnic Gorakhnath Road, Gorakhpur-Uttar Pradesh

📞
मोबाइल नं.-:

7607843522, 9936979626

ईमेल-:

nextgencharitabletrust24@gmail.com